महुली (रामजानकी मन्दिर) चिलबिला से 17 सितंबर को आयोजित होने वाली भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा हेतु मीटिंग हुई संपन्न


ઉત્તર પ્રદેશ (SV NEWS) जनपद प्रतापगढ़ के नगर क्षेत्र में महुली (राम जानकी मंदिर) चिलबिला से दिनांक 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा की विशाल शोभा यात्रा को भव्यरूप से सफल बनाने के लिए समाज के सभी स्थानीय व सेवाभावी रूप से समर्पित सभी समाजसेवियों की एक बड़ी मीटिंग मंदिर परिसर में दिनांक 03/09/2023 को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी / चौधरी श्री राजाराम विश्वकर्मा महुली, द्वारा किया गया। 

कार्यक्रम में समाज के भारी संख्या में लोग मीटिंग में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए शोभायात्रा को भव्य बनाने पर विचार विमर्श हुआ। महुली निवासी वरिष्ठ समाजसेवी श्री रामसुख विश्वकर्मा जी ने बैठक का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा का पूजन / अर्चन व फूल/ अगरबत्ती से विभिन्न मंत्रोच्चार के साथ किया गया। कार्यक्रम आयोजक / नवक्रान्ति के जनक श्री सुरजीत विश्वकर्मा, मोहनगंज द्वारा बैठक में आये हुए सभी का स्वागत / आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मुखर वक्त / युवा समाजसेवी संतोष विश्वकर्मा बंडा खुटार द्वारा किया गया। बैठक में उपस्थित सेवाभावी समस्त लोगों द्वारा शोभायात्रा में यथासंभव हर स्तर से सहयोग करते हुए 


शोभा यात्रा को पूरे जनपद में एक मिशाल बनाने का संकल्प लेते हुए हाथ उठाकर सहमति व्यक्त किये। बैठक में मंदिर के महंत जी द्वारा सभी को प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम सफल होने का आशीर्वाद प्रदान किया गया। अंत मे शोभायात्रा के सचिव कुँ. बब्लू विश्वकर्मा चिलबिला जी ने सबका आभार व्यक्त करते हुए शोभा यात्रा में भारी से भारी संख्या में लोग उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किये। 

बैठक में प्रमुख रूप से महादेव विश्वकर्मा चिलबिला, युवा / उभरते नेता सोनू विश्वकर्मा जिला पंचायत सदस्य (बाबा बेलखरनाथधाम) मनोज कुमार विश्वकर्मा महुली, राजेश विश्वकर्मा चिलबिला, सोनू विश्वकर्मा महुली, वरिष्ठ समाजसेवी / पहलवान जी, कुसमी भुपियामऊ के बड़े सुपुत्र / युवा साथी राजेंद्र विश्वकर्मा कोहड़ा, युवा अधिवक्ता विमलेश विश्वकर्मा रामपुर गौरी, जीतलाल विश्वकर्मा पतावां, अनिल विश्वकर्मा सगरा, पप्पू विश्वकर्मा सगरा, मुकेश कुमार रतनमई, सुरेश विश्वकर्मा गोड़े, हीरालाल विश्वकर्मा उमरी (सन्डवाचन्द्रिका) श्री फूलचंद विश्वकर्मा जमुना प्रसाद विश्वकर्मा राजा का पुरवा, हरिश्चंद्र विश्वकर्मा बिहारगंज, दिव्यांश विश्वकर्मा महुली इत्यादि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।


ટિપ્પણી પોસ્ટ કરો

તમે અમને ફેસબુક ઉપર ફોલો કરી શકો છો

વધુ નવું વધુ જૂનું