डॉ खुशबू पांचाल को मिलेगा प्रथम नृत्य रत्न यूथ आईकॉन अवार्ड
इंटरनेशनल परफोरमिंग आर्ट फेस्टिवल द्वारा शास्त्रीय नृत्य से युवा पीढ़ी को जोड़ने एवं शास्त्रीय कला के संवर्धन मे किये गये अभूतपूर्व योगादान के प्रति समर्पण रखते हुए *इंटरनेशनल नृत्य रत्न यूथ आईकॉन अवार्ड* की स्थापना की, इसही तारतम्य मे यह प्रथम सम्मान भारत को प्राप्त होते हुए सुविख्यात कथक नृत्यांगना डॉ खुशबू पांचाल को आगामी 31 अगस्त को दिल्ली के प्रसिद्ध कामानी आडिटोरियम मे प्रदान किया जायेगा । डॉ खुशबू पांचाल ने शास्त्रीय
कला के प्रति समर्पण एवं उसके संवर्धन हेतू युवा पीढ़ी को शाश्त्रीय कथक नृत्य से जोड़ने के उद्देश्य से नृत्याराधना नृत्य मंदीर संस्थान की स्थापना की जिसके माध्यम से ऑफ़लाईन/ऑनलाइन जुड़ कर आपके निर्देशन मे देश-विदेश के हजारों युवा शाश्त्रीय कथक नृत्य सीख चुन्के है ।
आपके इस ही समर्पण एवं उपलब्धी के लिये आपको *इंटरनेशनल नृत्य रत्न यूथ आईकॉन अवार्ड* प्रदान किया जा रहा है । इस आयोजन मे प्रसिद्ध भजन सम्राट अनुप जलोटा सहित कई प्रख्यात कलाकार शिरकत करेंगे । इस कार्यक्रम का मिडिया कवरेज लगभग 30 देशों मे किया जायेगा
डॉक्टर सुश्री ख़ुशबू पांचाल अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय शास्त्रीय कथक नृत्य बनारस एवं क़ुदऊसिंह घराने की सुविख्यात नृत्यांगना है | आपने नृत्यविशारद,
संगीतविद एवं तबला प्रभाकर के साथ ही कथक में सर्वोच्च शिक्षा स्वप्न को चरितार्थ करतेहुए , “शास्त्रीय कथक नृत्य में ठुमरी गायन की उपयोगिता-एक विश्लेषणात्मक अध्ययन” पर पीएचडी की | आप दूरदर्शन की ग्रेडेड कलाकार है | आपने कथक नृत्य की शिक्षा मृदंगाचार्य पंडित रामदास जी कि सुपुत्री परम आदरणीय पंडिता
डॉक्टर पूनम व्यास जी से प्राप्त की है , नृत्य में नित नवीन प्रयोग करते हुए पीएचडी के दौरान आपकी मुलाक़ात बॉलीवुड की महान हस्ती आदरणीय सरोज ख़ान जी से हुई एवं उन्होंने आपकी योग्यता देख आपको अपनी गंडा बंधन शिष्या के रूप में आशीर्वाद भी प्रदान किया। डॉक्टर पाँचाल लगातार 29 वर्षों से कथक नृत्य साधना में प्रगतिशील है एवं कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर प्रस्तुतियाँ दें चुकी है ,जैसे भारत भवन, भोपाल, खजुराहो नृत्य महोत्सव, श्रावण
महोत्सव,अंतरराष्ट्रीय परफॉर्मिंग आर्ट्स फ़ेस्टिवल देहरादून , जयपुर , उड़ीसा , हैदराबाद , गोवा , रायपुर , कोलकाता , बनारस , नागपुर ,विश्व संगीत दिवस
समारोह धार, दक्षिण मध्य क्षेत्र एवं सांस्कृतिक मंत्रालय भारत द्वारा आयोजित स्त्री महोत्सव , जयंतीमाला कला कृति केंद्र मुम्बई द्वारा पद्मश्री नृत्य सम्राज्ञी सितारा देवी जी नृत्य महोत्सव , ठाणेफ़ेस्टिव मुंबई, अंतर्राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव भूटान ,जनजातीय संग्रहालय भोपाल मुख्य है।
आपने नृत्य के माध्यम से समाज के सम्वेदनशील विषयों पर जागरूक प्रयास करते हुए
आपने दिव्यांग बच्चों हेतु निः शुल्क कार्यशाला, माँ क्षिप्रा पर आधारित समागम , शुद्ध कथक पर आधारित नृत्याक्षर एवं मातृ शक्ति को रेखांकित आराधक का आयोजन किया | आपने सरोज ख़ान जी बॉलीवुड की शिक्षा भी प्राप्त की है एवं फ़िल्म कोरियोग्राफ़ी में भी उनकी शागिर्द रही | राष्ट्रीय स्तर के रियलिटी शो डांसिंग सुपरस्टार मेंआपको शास्त्रीय एवं बॉलीवुड कथक नृत्य के लिए बतौर मुख्य निर्णायक आमंत्रित किया गया , जहाँ सुप्रसिद्ध बॉलीवुड कोरियोग्राफर रेमो डिसूज़ा के साथ आपने वाईज़ैग में शिरकत कर मंच सांझा किया |
डॉ पाँचाल अपनी कला समर्पण के कारण कई धार्मिक, राजनैतिक, सामाजिक , शासकीय एवं ग़ैर शासकीय संस्थाओ , मंचों , प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा सम्मानित की जा चुकी है जैसे
अंतर्राष्ट्रीय युवा नृत्यकला सम्मान, भुटान
संस्कार भारती कला साधक सम्मान, मौन तीर्थकला साधक सम्मान , उत्तराखंड की स्पीकर आदरणीय
रितुखंडूरी भूषण द्वारा देहरादून में सम्मान,गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत द्वारा सम्मान , मेम्बर
ओफ़ पार्लीयमेंट डॉ अमर पटनायक द्वारा सम्मान , शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित सम्मान
समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव जी , सांसद अनिल फिरोज़िया जी , उज्जैन
महापौर मुकेश टटवाल जी , विक्रम विश्वविद्यालय के
कुलपति आदरणीय प्रो. अखिलेश पांडेय जी , महर्षि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के कुलपति
आदरणीय प्रो. विजय कुमार जी द्वारा सम्मान , यूथ आइकन अवार्ड, बंसल न्यूज़ एवं साधना न्यूज़ द्वारा सम्मान , लाड़ली राज नंदिनी सम्मान , मालवा कला सम्मान , नारी सेवा सम्मान आदि कई सम्मान आपके नृत्य एवं आपके कार्यों को समर्पित किए जा चुके है। नृत्य के प्रति आपके आत्मविश्वास के सम्मान में जी TV शो डान्स इंडिया डान्स
सीज़न पाँच के निर्णायक मंडल द्वारा आपको “रिस्की गर्लऑफ़ इंडिया” की उपाधि भी प्रदान की गई । दूरदर्शन , बंसल न्यूज़ एवं टाइम्ज़ टुडे आदि कई स्थानीय प्रादेशिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय TV चैनल्स आपकी प्रस्तुतियाँ प्रदर्शित कर चुके हैं |





