लोहार जाति द्वारा आयोजित धार्मिक उत्सव स्थगित- कालूराम लोहार

   लोहार जाती द्वारा आयोजित धार्मिक उत्सव स्थगित : कालुराम लोहार

   देशभर में लोहार समाज का धार्मिक आस्था का केंद्र जूनागढ़ मैं लोहार समाज के कुलभूषण संत शिरोमणि देवतनखीजी के जीवित समाधि स्थल मंदिर मजेवड़ीधाम वह जन्मस्थली पोरबंदर में बोखीराधाम मंदिर एवं राजकोट मैं महासती लोयन  माताजी मंदिर आटकोट यह तीनों मंदिरों में अषाढ़ी बीज को धार्मिक उत्सव जैसे पूजा पाठ हवन यज्ञ महाप्रसादी रथयात्रा  जैसे लाखों दर्शनार्थियों भक्तों की मानव भीड़ जैसे महामेलो का कई वर्षों से निरंतर कार्यक्रम की परंपरा का सिलसिला चालू रहता है 

    लेकिन कोविड-19 कोरोना संक्रमण महामारी की परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना से मंदिरों व दर्शनीय स्थानों पर धार्मिक उत्सव के द्वारा मानव जाति की भीड़ इकट्ठा करने पर प्रतिबंध का निर्देशन का आदेश होने से कई वर्षों से उत्सव मनाने की परंपरा गत वर्ष की भांति इस वर्ष आषाढ़ सुदी-2 दिनांक -12 जुलाई 2021 सोमवार को धार्मिक महोत्सव कार्यक्रम मनाने के संदर्भ मै देवतनखिधाम मजेवड़ी के कार्यक्रम  आयोजक कमेटी के सदस्य श्री कालूरामजी लोहार निवासी राजीकावास द्वारा दी जानकारी के अनुसार वर्तमान परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए निम्न तीनों लोहार जाति के धार्मिक महोत्सव नहीं मनाने का फैसला लिया हैअषाढ़ी बीज के दिन मंदिर प्रातः 5 बजे से शाम 9 बजे तक पुजारी द्वारा धार्मिक विधि,पूजा,भोग,प्रसाद,आरती करने के लिए खोला जाएगा उसके बाद मंदिर को बंद किया जाएगा आप समस्त भक्तों से नम्र विनती कि आप अपने घर बैठे पूरे विश्व को कोरोना संक्रमण महामारी से मुक्ति मिले एवं समाज के परिवार सुरक्षित रहें ऐसी दादा से प्रार्थना करें

सूचना द्वारा

 कालूराम लोहार राजीकावास-9558716683

आयोजन कमेटी सदस्य श्री देवतनकी धाम मजेवड़ी जूनागढ़

ટિપ્પણી પોસ્ટ કરો

તમે અમને ફેસબુક ઉપર ફોલો કરી શકો છો

વધુ નવું વધુ જૂનું