भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती महोत्सव 2022 (जांगिड समाज गाँधीधाम का 47वां वार्षिक उत्सव सम्पन्न )

भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती महोत्सव 2022

(जांगिड समाज गाँधीधाम का 47वां वार्षिक उत्सव सम्पन्न)

   जांगिड़ समाज के आराध्य देव भगवान श्री विश्वकर्मा का जयंती महोत्सव विक्रम संवत् 2078, माघ शुक्ल त्रयोदशी, दिनांक 13-14 फरवरी 2022 को समारोह पूर्वक मनाया गया।

कार्यक्रम में हरवर्ष की भाँति जयंती की पूर्व संध्या पर भजन संध्या का आयोजन एवं प्रात: 8 बजे विश्वकर्मा वेद मंदिर पर मंगल आरती तथा समाज भवन पर वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञादि मंगल कार्य सम्पन्न हुआ। 

प्रथम बार जयंती समारोह का आयोजन जांगिड समाज गांधीधाम के नवनिर्मित (निर्माणाधीन) भवन में हुआ, जिसका शिलान्यास गत विश्वकर्मा जयंती 2021 को स्व. नेमीचंद जी शर्मा एवं भामाशाह श्री भंवरलाल जी कुलरिया मुंबई, भामाशाह डॉ. मुकेश जी जांगिड बैंगलोर के कर कमलों से किया गया था।

प्रातः 11 बजे अतिथियों के हाथों ओम ध्वजा फहराकर वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन हुआ जिसमें भगवान श्री विश्वकर्मा जी को दीप प्रज्ज्वलित, माल्यार्पण कर महाआरती की गई। 

अ.भा. जांगिड ब्राह्मण महासभा-प्रदेशसभा गुजरात के अध्यक्ष श्री मोहनलाल जांगिड़ की अध्यक्षता में अतिथि महानुभाव श्री दुर्गेश कुमार जी शर्मा (उच्च अधिकारी, जीएसटी) डॉ. रमेशकुमार जांगिड (प्रभारी रेल्वे अस्पताल कच्छजिला) श्री विजयराज जांगिड (ज़िलाध्यक्ष कच्छ) ट्रस्ट के परामर्शदाता सर्वश्री इंद्राराम जी, रामेश्वर जी, चंद्रप्रकाश जी, दीनदयाल जी अठवासिया मेड़ता, राकेश जांगिड जयपुर व महिला अतिथि श्रीमती ख़ुश्बू जांगिड एवं श्रीमती विमलादेवी जांगिड ने पधारकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

मंचस्थ मेहमानों का ट्रस्ट अध्यक्ष श्री गुरुदत्त जांगिड़, मंत्री श्री हरिराम शर्मा, उपाध्यक्ष श्री नाथुलाल, कोषाध्यक्ष श्री कानाराम एस.,  सहमंत्री श्री राजेश जांगिड, उपकोषाध्यक्ष चंदन जांगिड, संगठन मंत्री श्री कैलाश जांगिड़, ट्रस्टी सर्वश्री नरोत्तम जांगिड, रामजीलाल शर्मा, हस्तीमल जांगिड, विशम्भर दयाल शर्मा, एवं जांगिड़ ब्राह्मण समाज ट्रस्ट के सभी सदस्यगण, महिला मंडल व युवा मंडल अध्यक्ष जबराराम, पूर्व अध्यक्ष सूजाराम द्वारा समाज के सैकडों पुरूषों व महिलाओं की मौजूदगी में समारोह में पधारे हुए अतिथियों का स्वागत सम्मान कीया गया।

ट्रस्ट अध्यक्ष श्री गुरुदत्त शर्मा ने स्वागत उद्बोधन  व संस्था की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। साथ ही उन्होंने भवन निर्माण में सहयोग करने वाले दानदाताओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी व उनका धन्यवाद भी किया। जांगिड समाज गांधीधाम की गतिविधियों के बारे बोलते हुए उन्होंने आह्वान किया कि पिछले दो वर्षों से कोरोना के कारण समाज के विद्यार्थियों, महिलाओं व युवाओं के लिए आयोजित होने वाले वक्तृत्व स्पर्धा, सांस्कृतिक समारोह, ब्लड डोनेशन, खेलकूद आदि सेवा कार्यों में जो शिथिलता पैदा हुई है, उन्हें भवन निर्माण पूर्ण होते ही पुनः गति दी जाएगी तथा इसमे युवा शक्ति व महिला शक्ति  को सक्रिय रूप से आगे आना है। 

अतिथि उद्बोधन में श्री मोहनलाल जांगिड ने गांधीधाम में बन रहे विशाल “समाज भवन” के निर्माण कार्य की प्रशंसा की तथा शहर के बीचोंबीच बन रहे समाज भवन की आवश्यकता व उपयोगिता के विषय में बताते हुए उल्लेख कीया कि गांधीधाम शहर पिछले कई वर्षों से टिम्बर, प्लायवुड व सनमायका आदि कई उत्पादों के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बहुत बड़े बाज़ार के रूप में उभर कर सामने आया है। और हमारी समाज के अधिकतर व्यवसायियों का संबंध यहाँ की वस्तुओं से है, इसलिए यह भवन अतिथि ग्रह के रुप में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगा।

उन्होंने कहा कि समाज के युवक युवतियों को अपने व्यक्तित्व का विकास करने के लिए समाज के मंच पर आना चाहिए, सभी सदस्यों को अपने विचारों को अभिव्यक्त करते हुए स्वयं में वक्तृत्व कला का विकास करना चाहिए, जिससे समाज संगठनों को नई सुशिक्षित पीढ़ी मिले और कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास का निर्माण होगा। 

इस अवसर पर हाल ही में बायतु (बाड़मेर) के लेखक “श्री वी. के. पिंगल” द्वारा लेखित व प्रकाशित पुस्तक “उलझा जीवन” के विषय पर प्रकाश डाला गया। 

श्री दुर्गेश शर्मा जी एवं डॉ. रमेशकुमार जांगिड ने कहा कि गांधीधाम समाज के समाजबंधुओं में सब सकारात्मक विचारों वाले कार्यकर्ता है, इस कारण समाज की संस्था बहुत अच्छी प्रगति कर रही है। 

युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए दोनों ही वक्ताओं ने युवाओं को सेवा कार्यों में आगे आने के लिए प्रेरित किया। सभी समाज बंधुओं से मिलकर हमें बहुत ख़ुशी हुई। श्रीमती ख़ुश्बू जांगिड ने भी अपने उद्बोधन में समारोह में महिलाओं व बच्चों की पर्याप्त उपस्थिति पर ख़ुशी व्यक्त करते हुए उन्हें समाज सुधार के कार्यों में पुरुषों के समकक्ष आकर सेवा कार्य करने के लिए प्रेरित किया। 

प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल जांगिड एंव ज़िलाध्यक्ष विजयराज जांगिड ने जांगिड ब्राह्मण समाज समिति ट्रस्ट गांधीधाम के अध्यक्ष श्री गुरुदत्त शर्मा व उनकी पूरी टीम द्वारा भवन निर्माण के लिए दिन रात किए जा रहे अथक प्रयासों को देखते हुए अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का मंच से सम्मान करना ज़रूरी समझा अतः अध्यक्ष श्री गुरुदत्त शर्मा व पूरी टीम का मंच से सम्मान कीया गया। 

निर्माणाधीन “समाज भवन” जिसकी प्रथम तल का निर्माण लगभग सम्पूर्णता की ओर है। उपरी मंज़िलों के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग की आवश्यकता पर बल देते हुए आर्थिक सहयोग की अपील भी की गई।

इस अवसर पर समाज के फर्निचर कॉन्ट्रैक्टरों की एसोशिएशन का गठन करने का निर्णय लिया गया जिसके प्रथम अध्यक्ष के रूप में श्री रामेश्वर लाल जी गेपाल को मनोनीत कर सम्मानित किया गया।

सम्पूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट कार्यकारिणी व जांगिड युवा मंडल के कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा। 


प्रेषक :

हरीराम शर्मा 

मंत्री


➡ તમારા વ્યવસાય ની જાહેરાત માટે અમારો સંપર્ક કરો



ટિપ્પણી પોસ્ટ કરો

તમે અમને ફેસબુક ઉપર ફોલો કરી શકો છો

વધુ નવું વધુ જૂનું