विश्वकर्मा भगवान के श्री चरणों में सादर नमन करते हुए सभी के कल्याणार्थ प्रार्थना करती हूँ ।
मेरे मन में एक विचार आया है , जो आज आप सभी के समक्ष रख रही हूँ,यदि आप सहमत हैं तो जुड़कर अपनी सहमति देकर अनुगृहीत करें । विश्वकर्मा वंशीय समाज जो कि एक परिवार ही है, के सहयोग से विश्वकर्मा समाज के ही जरूरतमंद सदस्यों की सहायता हेतु व समाज के अन्य कार्यों हेतु एक छोटा सा प्रयास करने का मन है। समाज बंधु व भगिनी मात्र 1 /- रुपया रोज़ समाज कार्य के लिए यानि महीने में मात्र 30 रुपए यानि कि साल के मात्र 365 रुपए
हम सभी निकालें ।
एक सबके लिए , सब एक के लिए की भावना पर आधारित समाजोपयोगी कार्य के लिए साल में सिर्फ एक बार 365 / - रुपए का योगदान समाज के लिए, यह छोटी सी राशि समाज के सभी बंधुओ व भागिनियों के लिए कोई बड़ी बात नहीं है ।ज़्यादा से ज्यादा लोग इसमें जुडें और समाज के अन्य बंधुओं को भी जोड़ें , बूंद बूंद से घड़ा भरता है जिससे किसी जरूरतमंद की जरूरत तथा अन्य सामाजिक कार्य के लिए इस राशि का उपयोग किया जा सकता है। बड़ी बात राशि की नहीं है , बड़ी बात है समाज के जुड़ाव की है जिससे समाज हित के कार्य हो सकें । यदि आप मेरे उक्त व्यक्त विचार से सहमत हैं तो हम यह कार्य " एक विश्वकर्मा सहायता निधि नाम से तुरंत शुरू कर सकते हैं ।
आपके सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा में ।
एक्टिव ग्रीन
यदि विश्वकर्मा परिवार के सदस्यों की सहमति आई तो आगे की सूचना प्रेषित करूंगी ।

